नवविवाहिता का शव घर में मिला, आरोपी फरार

Updated:
विज्ञापन

नवविवाहिता का शव घर में मिला, आरोपी फरार

विज्ञापन

तीन साल पहले हुई थी शादी, मारपीट कर हत्या का लगाया आरोप शव पर जख्म के निशान, अंतिम करने के समय पहुंचे मायके वाले प्रतिनिधि, हथौड़ी थाना क्षेत्र के मनकी गांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता का शव घर में मिला़ घटना की सूचना पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की. एफएसएल की टीम ने साक्ष्य एकत्रित किया़ महिला की पहचान अजय पासवान की 25 वर्षीया पत्नी शोभा कुमारी के रूप में हुई है. बताया गया कि तीन वर्ष पहले मुजफ्फरपुर जिला के रामपुरहरि थाना क्षेत्र के बरहंडा मझौलिया निवासी सोहन पासवान की पुत्री से मनकी निवासी श्याम नारायण पासवान के पुत्र अजय पासवान से शादी हुई थी. कुछ दिन बाद से ही नवविवाहिता के साथ मारपीट की जाने लगी, जिसको लेकर आपसी समझौता भी हुआ था. इसी दौरान मंगलवार को पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट कर उसकी हत्या कर देने का आरोप मायके वालों ने लगाया़ घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग शव के दाह-संस्कार की तैयारी में जुटे थे. इसी बीच घटना की भनक मायके वालों को लग गयी तो पुलिस को दे दी. पुलिस मनकी गांव पहुंच शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. छानबीन में पुलिस को कुछ नशीला सामान बरामद हुआ है. महिला के पति, सास, ससुर सहित एक अन्य को आरोपित किया गया है. फिलहाल सभी आरोपी घर छोड़कर फरार है. थानाध्यक्ष मोहम्मद आलम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मामले का खुलासा हो जायेगा. कई बिंदु पर जांच चल रही है. आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन