ePaper

लीची गाछी में पेड़ से लटका मिला वृद्ध का शव

Updated at : 30 Sep 2024 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
लीची गाछी में पेड़ से लटका मिला वृद्ध का शव

लीची गाछी में पेड़ से लटका मिला वृद्ध का शव

विज्ञापन

एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किया परिजनों ने जतायी आत्महत्या की आशंका साहेबगंज. गौड़ा पंचायत के महदेईयां तालुका की लीची गाछी में सोमवार को रजवाड़ा निवासी रामदेव महतो (70) का शव पेड़ में फंदे से लटका मिला. वृद्ध के पौत्र सचिन कुमार ने बताया कि कुछ माह से उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं चल रही थी. बीते रविवार को वे घर से लापता हो गये थे. आसपास के गांव व सगे-संबंधियों के यहां खोजबीन की जा रही थी. इस दौरान ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह में सूचना दी कि महदेइयां तालुका में एक वृद्ध का शव पेड़ से लटका हुआ है. वहां परिजनों के साथ पहुंचकर शव की पहचान की और पुलिस को सूचना दी. उन्होंने आत्महत्या की आशंका जतायी है. दारोगा पुनीत कुमार ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. वहीं घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल की टीम ने साक्ष्य एकत्र किया. थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन