दफादार चौकीदार इकाई ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

दफादार चौकीदार इकाई ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर बिहार राज्य दफादार चौकीदार पंचायत प्रमंडल इकाई दफादार चौकीदार की समस्याओं को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. धरना का नेतृत्व राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संत सिंह, राज्य उपाध्यक्ष राम विलास पासवान, तिरहुत प्रमंडलीय अध्यक्ष महेश राय और उपाध्यक्ष-राजेश्वर गिरी एवं प्रमंडल महासचिव मो. तफसीर आलम खान ने किया. धरना को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संत सिंह पूर्व में सेवानिवृत व सेवानिवृत्त होने वाले दफादार चौकीदार के आश्रितों की बहाली एवं स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के शेष बचे आश्रितों को नियुक्ति पत्र निर्गत करने की मांग की. प्रमंडलीय अध्यक्ष-महेश राय ने मांग की कि 34 वर्षों बाद भी अधिकारी दफादार चौकीदार को एसीपी/एमएसीपी का लाभ नहीं मिल पाया है. धरना में मैदुद मो. समसाद आलम, विजय कुमार, संतोष कुमार, प्रमोद कुमार, प्रशांत कुमार, मंजय कुमार, राम बाबू राय, जगन्नाथ राय, जुगल पासवान, ओम प्रकाश, जयकांत राय, मोहन पासवान, नंदू पासवान आदि लोगों ने संबोधित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन