कलमबाग चौक पर कल्वर्ट निर्माण, अघोरिया बाजार रोड रहेगा बाधित

Updated:
विज्ञापन

कलमबाग चौक पर कल्वर्ट निर्माण, अघोरिया बाजार रोड रहेगा बाधित

विज्ञापन

-आज आधी रात तक बंद रहेगी सड़क -गन्नीपुर-रामदयालु नगर स्टेशन रोड पर होगा दबाव मुजफ्फरपुर. कलमबाग चौक पर कल्वर्ट निर्माण के कारण कलमबाग चौक से अघोरिया बाजार जाने वाली सड़क में गाड़ियों की परिचालन पर रोक लगा दी गयी है. शनिवार की रात दस बजे से नगर निगम के आयुक्त ने बंद करने का आदेश दिया. रविवार आधी रात तक यह सड़क बंद रहेगी. इस बीच सड़क के बीचों-बीच कल्वर्ट का निर्माण होगा. ताकि, गन्नीपुर, अघोरिया बाजार से कलमबाग चौक के बीच वार्ड नंबर 29 में बरसात के दिनों में जमा होने वाला पानी आसानी से फरदो आउटलेट के माध्यम से निकल सके. इस रोड के बंद होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. रविवार को गन्नीपुर रामदयालुनगर रोड पर सबसे ज्यादा गाड़ियों का दबाव रहेगा. —— मेहंदी हसन चौक-ब्रह्मपुरा रोड भी आज रात रहेगा बंद मुजफ्फरपुर. सीवेज व ड्रेनेज निर्माण के कारण ब्रह्मपुरा-मेहंदी हसन चौक रोड को भी दो दिनों तक बंद रखने का फैसला लिया गया है. निर्माण एजेंसी के आग्रह पर नगर आयुक्त नवीन कुमार ने 29 जून की रात से 30 जून की रात तक मेहंदी हसन चौक रोड को बंद रखने का आदेश दिया है. इस बीच ट्रैफिक पुलिस को वैकल्पिक मार्ग से गाड़ियों की आवाजाही कराने का आदेश दिया गया है. वहीं, एजेंसी को हर हाल में तय अवधि के बीच काम खत्म करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. निर्माण के दौरान एजेंसी को सुरक्षा के लिहाज से मजबूत बैरिकेडिंग करने का आदेश दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन