पंजाब में पकड़े गये सिवाइपट्टी के दो शराब तस्करों का मांगा आपराधिक इतिहास

Updated:
विज्ञापन

पंजाब के हापुर थाने की पुलिस ने सिवाइपट्टी पुलिस को पत्र लिखकर टेंगरारी गांव के जय प्रसाद उर्फ जगत निराला एवं अरविंद कुमार का आपराधिक इतिहास मांगा है.

विज्ञापन

दोनों आरोपी हापुर थाने में 5500 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया है मीनापुर: पंजाब के हापुर थाने की पुलिस ने सिवाइपट्टी पुलिस को पत्र लिखकर टेंगरारी गांव के जय प्रसाद उर्फ जगत निराला एवं अरविंद कुमार का आपराधिक इतिहास मांगा है. दोनों को हापुर में पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया है. दोनों सोढना माधोपुर गांव के मनीष कुमार के लिए पंजाब से बिहार शराब पहुंचाते थे. सिवाइपट्टी थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया कि जय प्रसाद पर करीब 10 आपराधिक मामला अहियापुर थाना में पहले से दर्ज है. उसने 27 मार्च को शपथ पत्र दाखिल किया था, जिसमें प्रत्येक महीने थाना पर हाजिरी लगाने की बात कही थी. लेकिन आज तक कभी थाना पर हाजिरी नहीं लगायी. दूसरी ओर गोपालगंज पुलिस ने सिवाइपट्टी थाना के सोढना माधोपुर गांव के मनीष कुमार को शराब मामले में गिरफ्तार कर लिया है. जब मनीष का मोबाइल खंगाला गया तो पता चला कि जय प्रसाद ही उसके लिए विदेशी शराब लाने पंजाब गया था. बताते चलें कि पंजाब के हापुर थाने में 5500 लीटर विदेशी शराब के साथ दोनों को पकड़ा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन