एक ही चिता पर दादी-पोते का अंतिम संस्कार, लोगों की आंखें नम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Oct 2024 9:58 PM
एक ही चिता पर दादी-पोते का अंतिम संस्कार, लोगों की आंखें नम
दीपावली-छप पर्व के समय हुई हृदयविदारक घटना से लोग स्तब्ध प्रतिनिधि, बंदरा पियर थाना क्षेत्र के बंदरा गांव में दादी-पोते का शव पोस्टमार्टम से आने के बाद सोमवार की रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया. दोनों के शवों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार होते देख मौजूद लोगों की आंखें नम हो गयी़ं मौत के बाद परिजनों में गम का माहौल है. घटना के बाद से टोले में मातम पसरा हुआ है. पर्व के समय में हुई इस हृदयविदारक घटना से लोग स्तब्ध हैं. ग्रामीणों ने बताया कि संजय पासवान की पत्नी नीतू देवी का अपने पोते दिलखुश कुमार से विशेष लगाव था. वह जहां भी जाती, पोता उसके साथ होता था. इसी दौरान सोमवार को मिट्टी खोदने के दौरान दोनों की मौत हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










