गोदाम में अनाज की बोरी गिनती कर भंडार पंजी से मिलान किया

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बीएसएफसी के जिला गोदाम प्रबंधक सुभाष कुमार ने शुक्रवार को सकरा प्रखंड मुख्यालय स्थित बीएसएफसी गोदाम का निरीक्षण किया. इस दौरान जिला गोदाम प्रबंधक ने गोदाम की जांच कर अनाज के रखरखाव का जायजा लिया.

विज्ञापन

जिला गोदाम प्रबंधक ने किया सकरा गोदाम का निरीक्षण प्रतिनिधि, सकरा बीएसएफसी के जिला गोदाम प्रबंधक सुभाष कुमार ने शुक्रवार को सकरा प्रखंड मुख्यालय स्थित बीएसएफसी गोदाम का निरीक्षण किया. इस दौरान जिला गोदाम प्रबंधक ने गोदाम की जांच कर अनाज के रखरखाव का जायजा लिया. इस दौरान गोदाम प्रबंधक ने गोदाम में रखे अनाज की बोरी गिनती की. साथ ही भंडार पंजी से उसका मिलान किया. इस दौरान उन्होंने गोदाम में आनाज आने एवं डीएसडी द्वारा अनाज का उठाव कर जनवितरण दुकान पर पहुंचाने की जानकारी ली. साथ ही इस संबंध में सहायक गोदाम प्रबंधक से भी जानकारी ली. उन्होंने अनाज डिलेवरी को संतोषप्रद बताया. इस दौरान सहायक गोदाम प्रबंधक शिवशंकर दास ने जिला गोदाम प्रबंधक को बताया कि पिछले दो माह से गोदाम की बिजली काट दिये जाने के कारण गोदाम में बिजली बंद है, जिस कारण कठिनाई हो रही है. जिला गोदाम प्रबंधक सुभाष कुमार ने बताया कि उठाव एवं डिलेवरी की जांच की गयी है. इस दौरान सहायक गोदाम प्रबंधक शिवशंकर दास, गोदाम कर्मी चंदन कुमार, डीएसडी के अभिकर्ता आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन