प्रचंड गर्मी में 12 घंटे से बिजली नहीं परेशान रहे उपभोक्ता
विशनपुर सब स्टेशन से मिलने वाली बिजली सोमवार को पूरी तरह फेल रही, जिस कारण दिन भर उपभोक्ता परेशान रहे.
औराई. विशनपुर सब स्टेशन से मिलने वाली बिजली सोमवार को पूरी तरह फेल रही, जिस कारण दिन भर उपभोक्ता परेशान रहे. गर्मी और उमस बढ़ने से लोग बिजली विभाग के कर्मियों को दिनभर कोसते नजर आए. उपभोक्ता ने बताया की इस प्रचंड गर्मी में लगातार 12 घंटे से बिजली नहीं देना विभाग की मनमानी है अगर यही यही हाल रहा हो तो लोग सड़कों पर उतरेंगे. देर रात तक बिजली न मिलने से लोग खासे परेशान रहे, चारों ओर ब्लैक आउट रहा. बिजली विभाग के कर्मियों ने बताया कि 33 हजार का भी चैनल टूटने के कारण समस्या उत्पन्न हुई है जिसे ठीक कर लिया गया है, फिलहाल बिजली लोड सेडिंग के कारण अवरुद्ध है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए