ePaper

सेंट्रल जेल से रची गयी थी रालोमो नेता के हत्या की साजिश

Updated at : 03 Jan 2025 1:19 AM (IST)
विज्ञापन
सेंट्रल जेल से रची गयी थी रालोमो नेता के हत्या की साजिश

सेंट्रल जेल से रची गयी थी रालोमो नेता के हत्या की साजिश

विज्ञापन

-मृतक मनोज कुमार उर्फ मनोज प्रसाद के पिता रामप्रीत प्रसाद के आवेदन पर महिंदवारा थाना में प्राथमिकी दर्ज– 29 दिसंबर 2024 को आरोपित शेखर ने हत्या के आरोप में जेल में बंद भाई सुजीत से की थी मुलाकात

— पिता का आरोप- पेड़ बेचने के बहाने पुत्र को मोबाइल पर कॉल कर बुलाया व गोली मारकर कर दी हत्या

मीनापुर.

महिंदवारा थाना क्षेत्र के चक्की ढाव चौड़ में 31 दिसंबरको मुजफ्फरपुर जिले के रामपुर हरि थाना क्षेत्र के खरहर गांव निवासी रालोमो नेता, पूर्व सरपंच व लकड़ी व्यापारी मनोज कुमार उर्फ मनोज प्रसाद के हत्या की साजिश मुजफ्फरपुर के खुदीराम बोस सेंट्रल जेल से रची गयी थी. इस साजिश में हत्या समेत कई संगीन मामलों में आरोपित सुजीत कुमार का नाम सामने आया है. इस संदर्भ में मृतक रालोमो नेता के पिता रामप्रीत प्रसाद के आवेदन पर गुरुवार को महिंदवारा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में पप्पू प्रसाद उर्फ पांचू कुमार , पुनीत प्रसाद , शेखर कुमार , सुबोध कुमार, कृष्णदेव प्रसाद , विपिन प्रसाद, पंकज कुमार उर्फ मुनीफ प्रसाद , केंद्रीय काराधीन हत्या आरोपी सुजीत कुमार सभी खरहर, थाना रामपुर हरि जिला मुजफ्फरपुर के अलावा तीन से चार अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है. प्राथमिकी में एक आपराधिक षड्यंत्र के तहत एक मत होकर हत्या करने की बात कही गयी है. यह भी कहा है कि 29 दिसंबर 2024 को शेखर कुमार अपने भाई सुजीत कुमार से मिलने सेंट्रल जेल मुजफ्फरपुर गए, जहां सुजीत हत्या के आरोप में काराधीन है. सेंट्रल जेल पर ही शेखर व उसके भाई सुजीत ने मिलकर पुत्र की हत्या की साजिश रची. बताया है कि मनोज को पांच गोलियां लगी थी. आरोपितों पर मोबाइल और कुछ कैश लेकर भागने का भी आरोप लगाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन