राहुल के बयान की निंदा, भाजयुमो ने किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

राहुल के बयान की निंदा, भाजयुमो ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. भाजयुमो कार्यकर्ता व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कल्याणी चौक पर प्रदर्शन किया. उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी की लोकसभा में हिंदुओं के बारे में की गई टिप्पणी की निंदा की. प्रदर्शन व पुतला दहन किया गया. टीम का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सौरभ ने किया. भाजपा जिला मंत्री नचिकेता पांडे ने कहा कि हिंदू को हिंसक कहने का मतलब जैन, सिख, और बुद्ध धर्म के लोगों को भी हिंसक कहना है. मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने हिंदू धर्म को हिंसक और घृणास्पद कहकर उसका अपमान किया है. महामंत्री शांतनु शेखर ने राहुल गांधी की मानसिकता का सवाल उठाया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष मुकुल सिंह, राजा सिंह, आदित्य साह, जिला मंत्री वरुण झा, रवि पाराशर, भाजपा जिला महामंत्री प्रभु कुशवाहा, किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी साकेत शुभम, राकेश पटेल, युवा मोर्चा के राहुल वर्मा, ओम प्रकाश, गौरव, विशाल, जय कुमार, निखिल, जय सिंह, विक्की, दीपांशु श्रीवास्तव मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन