कपड़ा दुकानदार से हुई लाखों की ठगी, आरोपी धराया

Updated:
विज्ञापन

अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित मेडिकल गेट नंबर 1 के पास एक कपड़ा दुकानदार के साथ एक बड़े फ्रॉड का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित मेडिकल गेट नंबर 1 के पास एक कपड़ा दुकानदार के साथ एक बड़े फ्रॉड का मामला सामने आया है. दुकानदार ने शिकायत दर्ज कराई है कि पिछले कई महीनों से उनके खाते में पैसे नहीं आ रहे थे, जबकि ग्राहकों द्वारा लगातार डिजिटल भुगतान नियमित रूप से हो रहा था. पीड़ित दुकानदार मोहम्म्द हलीम ने अहियापुर थाना में लिखित आवदेन दिया है जिसमे उसने पुलिस को बताया है कि पिछले तीन महीने पहले एक ऑनलाइन पेमेंट बॉक्स दुकान पर लगाया था. बॉक्स में ऑनलाइन पेमेंट कंपनी के स्टाफ द्वारा उस बॉक्स में अपने अकाउंट अटैच कर दिया गया. जिस से उसके अकाउंट में पैसे नहीं जा रहे थे. जब सोमवार की दोपहर शातिर ऑनलाइन पेमेंट बॉक्स चेंज करने आया तो दुकानदार ने उसे पकड़ कर अहियापुर पुलिस को सौंप दिया है. इधर अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि 112 पुलिस द्वारा दो युवकों को थाने लाया गया है. जांच की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन