स्कूल जा रही शिक्षिका से चैन स्नेचिंग

Updated:
विज्ञापन

स्कूल जा रही शिक्षिका से चैन स्नेचिंग

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. मंगलवार की सुबह मिठनपुरा में स्कूल पढ़ाने जा रही एक शिक्षिका से बाइक सवार दो बदमाशों ने चैन छीन ली. घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के मिठनपुरा पर हुई, जब शिक्षिका पैदल स्कूल की ओर जा रही थीं. पीड़िता शिक्षिका अनामिका ने बताया कि अचानक पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए. घटना इतनी तेज थी कि शिक्षिका कुछ समझ ही नहीं पाईं. स्थानीय लोगों ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे तेज गति से भागने में कामयाब रहे. अहियापुर पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन