एलएलबी व प्री लॉ के लिए होगी केंद्रीकृत प्रवेश परीक्षा

Updated:
विज्ञापन

एलएलबी व प्री लॉ के लिए होगी केंद्रीकृत प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. बीआरएबीयू के विधि महाविद्यालयों में इस वर्ष से प्री लॉ व एलएलबी प्रोफेशनल कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया केंद्रीकृत होगी. इसके बाबत विवि तैयारी कर रहा है. एक हजार से अधिक सीटों पर नामांकन के लिए विवि आवेदन आमंत्रित करेगा. उम्मीद है कि जून के पहले सप्ताह तक आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. विवि के श्रीकृष्ण जुबली लॉ कॉलेज गन्नीपुर, रघुनाथ पांडेय मेमोरियल लॉ कॉलेज मुजफ्फरपुर, इंदु देवी रंजीत प्रकाश प्रोफेशनल कॉलेज, हाजीपुर और एमएस कॉलेज मोतिहारी में पांच वर्षीय बीए-एलएलबी व एलएलबी कोर्स का संचालन किया जाता है. यहां पहले कॉलेज स्तर पर ही आवेदन लेकर नामांकन की प्रक्रिया होती थी. पिछले वर्ष से विश्वविद्यालय ने इसमें परिवर्तन किया है. पिछले वर्ष विलंब से मेधा सूची जारी होने पर कॉलेजों ने अपने स्तर से भी नामांकन ले लिया था. इस कारण मेधा सूची में शामिल कई विद्यार्थियों का नामांकन नहीं हो सका था. इसको देखते हुए इस बार विवि समय पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए तैयारी कर रहा है. जून के पहले सप्ताह में पोर्टल खोला जाएगा. आवेदन के बाद मेधा सूची भी जून में ही जारी कर दी जाएगी. मेधा सूची में चयनित छात्रों का ही नामांकन लेंगे कॉलेज विवि की ओर से इस वर्ष लॉ में नामांकन के लिए कॉलेजों पर सख्ती की जाएगी. विवि की ओर से मेधा सूची में जिन विद्यार्थियों का नाम शामिल किया जाएगा. उन्हीं विद्यार्थी का नामांकन कॉलेज में लिया जायेगा. आवेदन के बाद विवि के स्तर पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसके परिणाम के बाद नामांकन की प्रक्रिया होगी. बता दें कि विवि में पिछले वर्ष से एलएलएम कोर्स की भी शुरुआत हुई है. ऐसे में उस कोर्स के लिए भी विवि के स्तर से ही आवेदन आमंत्रित किया जा सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन