राष्ट्रीय लोक अदालत 13 को लगेगी
राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह समझौते से मामलों का निष्पादन होगा.
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत 13 जुलाई को लगेगी. इसके लिए जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार सरकारी व निजी बीमा कंपनी के अधिकारी, दावेदार अधिवक्ताओं के साथ बैठक की गयी. अध्यक्षता प्राधिकार सचिव जयश्री ने की. इसमें बीमा कंपनी के अधिकारी व दावेदार वकील से चिह्नित दावा वाद मामलों के पक्षकारों को सुलह करने के बाबत निर्देश दिये गये. सभी को पूरा सहयोग करने को कहा गया. अधिवक्ताओं को निर्देश दिया गया कि वह अपने स्तर से सभी सरकारी व निजी बीमा कंपनियों के अधिकारियों के साथ संपर्क कर उनके निबटारे लोक अदालत में कराने के लिए कहें, ताकि अधिक मामले लंबित नहीं रहें.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए