SKMCH के मॉर्चरी में एक माह से रखा है चीनी नागरिक का शव, जेल में किया था आत्महत्या का प्रयास

Updated:
विज्ञापन

चीनी नागरिक ली जियाकी की एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. तब से चीनी नागरिक का शव एक महीने से एसकेएमसीएच के शवगृह में रखा हुआ है. चीनी वाणिज्य दूतावास ने जेल प्रबंधन से इस मामले में संपर्क किया और बताया है कि वीजा मिलते ही ली जियाकी का परिवार भारत पहुंच जाएगा. शव देखने के बाद परिवार तय करेगा कि उसे चीन ले जाना है या नहीं

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के SKMCH में चाइनीज नागरिक ली जियाकी की मौत के बाद पिछले एक माह से एसकेएमसीएच के मॉर्चरी में रखे गए शव को लेने के लिए जल्द ही उसके परिजन मुजफ्फरपुर आएंगे. चाइना कांसुलेट ने सेंट्रल जेल प्रबंधन से इस बाबत संपर्क साधी है. उनके द्वारा बताया गया है कि ली जियाकी के पुत्र वीजा के लिए प्रयासरत है. इसकी प्रक्रिया जल्द ही पूरी हो जाएगी. इसके बाद वह इंडिया आएगा. एसकेएमसीएच के मॉर्चरी में जाकर शव की स्थिति को देखेगा. अगर शव चाइना ले जाने की स्थिति में होगा तो उसको वहां ले जाएगा नहीं तो यहां ही उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

मृतक के परिजन जल्द आएंगे इंडिया

चाइना कांसुलेट के अधिकारियों ने सेंट्रल जेल के अधिकारियों को बताया कि मृतक के परिजन से उसकी बातचीत हो गयी है. वह जल्द ही इंडिया आएंगे. जेल प्रशासन का कहना है कि वे लोग लगाता चाइना कांसुलेट से संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे. लेकिन, उधर से कुछ सकारात्मक जवाब नहीं दिया जा रहा था. शनिवार को कांसुलेट के अधिकारियों ने व्हाट्सएप पर मैसेज करके मृतक चाइनीज बंदी ली जियाकी के परिजन इंडिया आने को लेकर अपडेट दी है. वीजा मिलते ही परिजन इंडिया आ जाएंगे.

Also Read: मुजफ्फरपुर के SKMCH में इलाजरत चाइनीज बंदी की मौत, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी हुआ पोस्टमार्टम

आत्महत्या का किया था प्रयास

जानकारी हो कि, चाइनीज नागरिक ली जियाकी को बीते पांच जून को ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी चौक पर संदिग्ध स्थिति में बिना वीजा के घूमते हुए गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने उसको कोर्ट में प्रस्तुत करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था. सेंट्रल जेल में दो दिन रहने के बाद उसने जेल अस्पताल के बाथरूम में अपने चश्मे का शीशा तोड़कर खुद को जख्मी कर लिया था. हाथ व सीना पर गहरा जख्म बना लिया था. इसके साथ- साथ अपने अंडकोष को काट कर बाहर निकाल लिया था.

Also Read: रूपौली उपचुनाव में कलाधर मंडल और बीमा भारती क्यों हारे? सामने आई ये बड़ी वजह

SKMCH में इलाज के दौरान हो गई थी मौत

जेल प्रशासन ने उसको बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया था. जहां उसकी हालत में सुधार हो रही थी. अचानक 10 जून की रात उसकी तबीयत बिगड़ी और 11 जून की सुबह बंदी की मौत हो गयी. चाइनीज बंदी के शव की मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तीन डॉक्टरों की मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया था. उसके बिसरा व हिस्टोपैथोलॉजी जांच के लिए शरीर का कुछ अवशेष लिया गया था. उसको जांच के लिए एफएसएल भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी. ली जियाकी के शव को एसकेएमसीएच के मॉर्चरी में डी फ्रिजर में रखा गया था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन