गरहां थाना क्षेत्र से दो लड़कियां गायब, घर से नकदी व जेवर भी साफ, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

गरहा थाना क्षेत्र का मामला | Prabhat Khabar Network

बिहार के गरहां थाना क्षेत्र से दो सनसनीखेज मामले सामने आए हैं, जहां दो किशोरियां अचानक लापता हो गईं. एक मामले में शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का आरोप है, वहीं दूसरी छात्रा परीक्षा देने निकली और देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी. पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है.

विज्ञापन

Minor Missing Case:  गरहां थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से बुधवार को दो किशोरियों के अचानक लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इन दोनों ही मामलों में पुलिस ने पीड़ितों के परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच की रफ्तार तेज कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले गया युवक

पहले मामले में एक पीड़ित पिता ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री बीते चार जुलाई को घर से बिना कुछ बताए कहीं चली गई थी. परिजनों ने अपने स्तर से उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला. पीड़ित पिता ने मीनापुर थाना क्षेत्र के एक युवक और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आवेदन में कहा गया है कि आरोपी युवक ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर उनकी पुत्री को शादी का झांसा दिया और बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. इसके साथ ही पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि घर से करीब 50 हजार रुपये नकद और चांदी के आभूषण भी गायब हैं. इस मामले में कई लोगों को नामजद करते हुए साजिश में उनकी संलिप्तता की आशंका जताई गई है.

परीक्षा देने निकली छात्रा देर शाम तक नहीं लौटी वापस

वहीं, दूसरे मामले में एक अन्य छात्रा के पिता ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई. उन्होंने बताया कि उनकी करीब 16 वर्षीया पुत्री दो जुलाई को परीक्षा देने के बहाने घर से निकली थी. लेकिन परीक्षा का समय बीत जाने और देर शाम होने के बाद भी वह वापस घर नहीं लौटी. परिजनों ने सगे-संबंधियों और सहेलियों के यहां काफी तलाश की, मगर जब कोई सुराग नहीं मिला तो थक-हारकर पुलिस की शरण ली.

प्राथमिकी दर्ज, बरामदगी के लिए पुलिस की छापेमारी तेज

गरहां थानाध्यक्ष सेन्टू कुमार ने बताया कि दोनों ही मामलों में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गयी है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर गहराई से जांच कर रही है. नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और लापता दोनों किशोरियों की सुरक्षित बरामदगी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और आवश्यक कानूनी कार्रवाई तेज कर दी गई है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन