जिले में दस लाख से अधिक सदस्य बनायेगी भाजपा : रंजन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

जिले में दस लाख से अधिक सदस्य बनायेगी भाजपा : रंजन
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
गोबरसही के एक होटल सभागार में सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा के तत्वावधान में संयुक्त मोर्चा जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि प्रदेश द्वारा जो सात लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है, उसे सभी मोर्चा व कार्यकर्ता के सहयोग से दस लाख तक पूरा किया जायेगा. मुख्य अतिथि के रूप में बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक ने कहा कि लक्ष्य पूर्ण करने के साथ साथ सभी सदस्यों को सक्रिय होने की भी बात कही. क्षेत्रीय सह प्रभारी आशुतोष सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में मुजफ्फरपुर से जो अपेक्षा की जाती है वो यहां के कार्यकर्ता पूरी तन्मयता के साथ उसे पूर्ण करते हैं. मंचासीन गणमान्य अतिथियों के रूप में युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद गौरव, युवा मोर्चा के प्रभारी राजन, पिछड़ा मोर्चा के सदस्यता अभियान प्रभारी रामबाबू प्रसाद, पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता प्रद्युम्न राणा, किसान मोर्चा के सह सदस्यता प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेश महादलित प्रकोष्ठ के संयोजक सचिन राम, महिला मोर्चा अध्यक्ष राशि खत्री. अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष फेंकू राम एवं अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नजफ हुसैन मौजूद थे. भाजयुमो जिलाध्यक्ष भारत रत्न यादव ने भी प्रदेश पदाधिकारियों को आश्वस्त कराया है कि युवा मोर्चा से युवाओं को अधिक से अधिक की संख्या में सदस्यता दिलाकर अपने लक्ष्य से ज्यादा के आंकड़े को पार करने का काम करेंगे. ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विकास गुप्ता ने संचालन करते हुए कहा कि ओबीसी मोर्चा जगह जगह नुक्कड़ सभा व स्टॉल लगाकर लोगों को जागरूक करेगा. धन्यवाद ज्ञापन महिला मोर्चाध्यक्ष राशि खत्री ने किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










