पिस्तौल के बल पर बाइक की लूट, सिर फोड़ा
मुशहरी थाना क्षेत्र के सभापुर चौक पर पिस्टल के बल पर अपराधियों ने सोमवार की रात एक युवक से बाइक लूट ली.
शहर के रेलवे माल गोदाम चौक से मजदूरी कर लौट रहा था युवक घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही पुलिस प्रतिनिधि, मुशहरी थाना क्षेत्र के सभापुर चौक पर पिस्टल के बल पर अपराधियों ने सोमवार की रात एक युवक से बाइक लूट ली. घटना के समय पीड़ित राम सजीवन महतो शहर के रेलवे माल गोदाम चौक से मजदूरी कर लौट रहा था़ इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर बाइक लूट ली. विरोध करने पर सिर फोड़ दिया़ मजदूर के चिल्लाने की आवाज सुनकर घटनास्थल के समीप के निवासी सह ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक विनोद महतो लोगों के साथ पहुंच गये. पिस्टल के बट से घायल ने बताया कि बाइक सवार अज्ञात दो अपराधियों ने मारपीट कर जबरन बाइक, पैसे और मोबाइल छीन कर प्रह्लादपुर चौक की तरफ भाग गये हैं. खून से लथपथ घायल को ग्रामीण चिकित्सक के पास इलाज कराया गया़ मंगलवार की सुबह परिजन सहित पीड़ित मुशहरी थाना पहुंचे. लूट की सूचना मिलते ही मुशहरी थानेदार के निर्देश पर पुलिस टीम पीड़ित को लेकर घटनास्थल पर पहुंची. वहां घटनास्थल के समीप सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला. मुशहरी थानेदार रंजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि लूट के घटना की जानकारी मिली है. पीड़ित ने घटना की लिखित शिकायत की है. प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए