बाइक सवार दंपती को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, पति की मौत

Updated:
विज्ञापन

बाइक सवार दंपती को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, पति की मौत

विज्ञापन

पत्नी की हालत नाजुक, एनएच-27 पर बाजार से लौटते समय हुई घटना 20 नवंबर को भतीजे की शादी को लेकर खरीदारी करने गये थे दोनों प्रतिनिधि, मोतीपुर एनएच-27 पर सोमवार की रात अज्ञात वाहन की ठोकर से मठिया मोरसंडी निवासी राजू पासवान और उनकी पत्नी शकुंतला देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सूचना के बाद पहुंचे दारोगा संतोष सुमन ने दोनों को पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद डॉक्टरों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान राजू पासवान की मौत हो गयी, जबकी पत्नी शकुंतला देवी की हालत चिंतजानक बनी हुई है. बताया गया कि 20 नवंबर को भतीजा की होने वाली शादी को लेकर दंपती खरीदारी करने गये थे़ मोतीपुर बाजार से बाइक से घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी़ मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव उनके आवास मठिया मोरसंडी गांव पहुंचा, जहां परिजनों में चीख-पुकार मच गयी. शव देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गयी. देर शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया. घटना के बाद से शादी की खुशी मातम में बदल गयी़ थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडे ने बताया पीड़ित परिवार की ओर से लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन