बाइक सवार ने पूजा करने जा रहे वृद्ध को रौंदा, मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Jul 2024 9:57 PM
पियर थाना क्षेत्र के बंदरा में सोमवार की सुबह पुराने पंचायत भवन के सामने तेज गति से आ रहे एक बाइक सवार ने एक वृद्ध को रौंद दिया, जिससे कुछ ही देर में उनकी मौत हो गयी. वृद्ध की पहचान बंदरा के गुंडी टोल निवासी लालदेव झा के रूप में हुई है.
पियर थाना क्षेत्र के बंदरा में पुराने पंचायत भवन के पास हुई घटना प्रतिनिधि, बंदरा पियर थाना क्षेत्र के बंदरा में सोमवार की सुबह पुराने पंचायत भवन के सामने तेज गति से आ रहे एक बाइक सवार ने एक वृद्ध को रौंद दिया, जिससे कुछ ही देर में उनकी मौत हो गयी. वृद्ध की पहचान बंदरा के गुंडी टोल निवासी लालदेव झा के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, लालदेव झा किसी काम से घर से बंदरा चौक जा रहे थे़ इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें धक्का मार दिया. गम्भीर रूप से जख्मी लालदेव झा को लोग पीएचसी ले गये, जहां से गंभीर स्थिति में उन्हें रेफर कर दिया. एसकेएमसीएच पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. उसके बाद परिजन उन्हें वापस लाकर दुर्घटनास्थल पर रख दिया. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. घटना के बाद से गांव में गम का माहौल है. बंदरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि चंदन भूमिहार ने बताया कि लालदेव झा पूजा करने के लिए जा रहे थे़ तभी पुराने पंचायत भवन के सामने अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें धक्का मार दिया. पियर थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है. मृतक के परिजनों ने अभी तक आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. शव घर पर आते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. मंगलवार को उनका दाह संस्कार किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










