मार्च 2029 तक बागमती नदी पर बन रहा हाई लेवल पुल होगा तैयार, DM ने लिया जायजा

Author Prabhat kumar|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

DM ने लिया जायजा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर में बागमती नदी पर एक महत्वाकांक्षी हाई लेवल पुल और सड़क परियोजना का निर्माण कार्य चल रहा है. जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर कार्य प्रगति का जायजा लिया और मार्च 2029 तक परियोजना पूरी करने के लक्ष्य पर जोर दिया.

विज्ञापन

Bagmati river high level bridge: मुजफ्फरपुर जिले में बागमती नदी पर उच्च स्तरीय पुल और गरहां-हथौड़ी-अतरार-बावनगमा-औराई पथ के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेने के लिए मंगलवार को डीएम कुमार गौरव अधिकारियों की पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. इस महत्वाकांक्षी परियोजना की कुल लंबाई 21.30 किलोमीटर है. निरीक्षण के दौरान जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, उपमहाप्रबंधक तकनीकी और परियोजना कार्यान्वयन इकाई के प्रबंधक समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे.

विज्ञापन

भू-अर्जन प्रक्रिया में तेजी लाने के सख्त निर्देश

स्थल निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परियोजना के निर्माण कार्य की प्रगति, भू-अर्जन और निर्माण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की. डीएम ने मौजा-गिद्धा उर्फ फारूखीपुर से संबंधित भू-अर्जन कार्य के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही, मौजा अतरार में एबटमेंट निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण और संरचनाओं के मुआवजे का भुगतान कर उन्हें हटाने के निर्देश दिए गए.

Hathauri road project: मार्च 2029 तक परियोजना पूरी करने का लक्ष्य

बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के अभियंताओं को पुल निर्माण में तेजी लाने का निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि इस परियोजना को मार्च 2029 तक पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके बन जाने से बाढ़ के दौरान भी लाखों लोगों को निर्बाध आवागमन की सुविधा मिल सकेगी और राहत एवं बचाव कार्यों में भी काफी सहायता मिलेगी.

क्षेत्र में उद्योग, व्यवसाय और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

इस सड़क और पुल परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में उद्योग एवं निवेश, छोटे व्यवसाय, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा पर्यटन को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा. जिलाधिकारी ने भू-अर्जन मद में संभावित व्यय की अनुमानित राशि की मांग करने का भी निर्देश दिया है, ताकि कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए.

यह भी पढ़ें... हर शहर में बनेगी ‘सिग्नेचर रोड’, व्यवस्थित नाइट मार्केट से निखरेगी शहरों की खूबसूरती.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन