Bihar Weather: उत्तर बिहार में प्रचंड गर्मी से हाल बेहाल, पांच दिनों में 42 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 22 Apr 2025 8:50 PM

विज्ञापन

Bihar Weather: मौसम विभाग ने आने वाले पांच दिनों में गर्मी और बढ़ने की आशंका जताई है, जिसके अनुसार पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. ऐसे में हवा में नमी के कारण प्रचंड गर्मी बनी रहने की संभावना है.

विज्ञापन

Bihar Weather: मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार के जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी हो गया है. मंगलवार को दिन का तापमान 38 डिग्री के करीब पहुंच गया. पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है. दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोग घरों से निकलने से बचते रहे. जो लोग जरूरी काम से बाहर निकले, वे भी गर्मी से बेहाल दिखे. राहगीर छायादार जगहों की तलाश में भटकते नजर आए, वहीं शीतल पेय और बर्फ के ठेलों पर लोगों की भीड़ देखी गयी.

पांच डिग्री तक बढ़ेगा दिन का तापमान

मौसम विभाग की ओर से 27 अप्रैल तक का पूर्वानुमान जारी किया गया है. जिसके तहत इस अवधि में 3 से 5 डिग्री तक अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है. वहीं न्यूनतम तापमान भी 25 से 27 डिग्री तक रह सकता है. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के तहत मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रहा. वहीं न्यूनततम तापमान 25 डिग्री रहा. वहीं अगले पांच दिनों तक 4 से 8 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार के युवाओं के लिए गुड न्यूज, जल्द भरे जायेंगे 49591 खाली पद, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

मौसम विभाग का सुझाव

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों तक तापमान में और वृद्धि दर्ज की जा सकती है. उन्होंने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है. इसके अलावा, हल्के रंग के कपड़े पहनने और धूप में निकलते समय सिर को ढकने की भी सलाह दी गई है. गर्मी ने लोगों की दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर दिया है.

इसे भी पढ़ें: BPSC टीचर ने कोसी बराज से नदी में लगायी छलांग, नेपाल NDRF की टीम कर रही है तलाशी

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन