Bihar News: साला को छुड़ाने गये जीजा की थाने पर पिटाई, थानेदार पर 70 हजार घूस लेने का आरोप

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 14 Mar 2025 2:42 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: मुजफ्फरपुर में एक दारोगा पर मारपीट और उससे घूस लेने का आरोप लगा है. इस मामले की शिकायत सिटी एसपी से करने के बाद जांच का आदेश दिया गया है.

विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के बहिलवारा गोविंद निवासी वीणा सिंह ने पानापुर करियात के थानेदार राजबल्लभ प्रसाद पर बेटा व उसके साला को पकड़कर बेरहमी से पिटाई करने व छोड़ने के एवज में 70 हजार रुपये घूस में लेने का आरोप लगाया है. मामले को लेकर गुरुवार को पूर्व मंत्री अजीत कुमार के साथ वीणा सिंह व उसका पुत्र दर्जनों लोगों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे. एसएसपी व ग्रामीण एसपी होली को लेकर लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण सिटी एसपी विश्वजीत दयाल से मुलाकात करके उनको ज्ञापन सौंपा हैं. पूर्व मंत्री ने उनको पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया है. सिटी एसपी ने मामले की जांच कराने का आदेश दिया है.

पीड़ित परिवार ने सिटी एसपी को सौंपा ज्ञापन

सिटी एसपी को सौंपे ज्ञापन में वीण सिंह ने बताया कि 11 मार्च की रात उसके पुत्र रौशन प्रताप सिंह का साला अमन कुमार को पानापुर करियात पुलिस पकड़ लिया. जब उसका पुत्र थाने पहुंचा तो एक लाख रुपये का डिमांड छोड़ने के लिए किया गया. उसका पुत्र बोला कि मेरा साला निर्दोष है, रुपये कैसे देंगे. इस बात पर उनके पुत्र व उसके साला को हाजत में बंद करके बुरी तरह से मारपीट किया गया. रुपये नहीं देने पर बाइक चोरी समेत अन्य केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी. उसके पुत्र को अनेको एटीएम में घुमाकर 20 हजार लिया.

थानेदार पर पैसा वसूली का आरोप

फिर, रात्रि 10 बजे उसके पुत्र ने अपने मित्र के कॉल करके सीएसपी से 50 हजार रुपये भेजवाया. रुपये मिलने के बाद दोनों को पीआर बांड पर छोड़ा गया. उसका बाइक भी रख लिया. उसको छोड़ने के लिए 40 हजार का डिमांड कर रहा है. थानेदार राजबल्लभ प्रसाद ने बताया कि उनके ऊपर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है. उनके थाना क्षेत्र से दो बाइक चोरी हुई थी. उसी संदेह में पूछताछ के लिए अमन को लाया गया था. उसके घर के पास से एक बाइक भी बरामद की गयी थी. अमन बोला था कि दूसरा बाइक भी बरामद करवा देगा. पैसा वसूली का आरोप बेबुनियाद है.

Also Read: NEET 2025: एमबीबीएस में इस बार बढ़ेगी करीब 10 हजार से अधिक सीटें, बिहार में 200 सीटें बढ़ने की संभावना

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन