मुजफ्फरपुर में बाइक सवार बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन

crime file photo

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिला में पानापुर करियात थाना क्षेत्र के अररा में गुरुवार की सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान विश्वनाथपुर निवासी जितेंद्र कुमार साह के रूप में हुई है. घटना के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिला में पानापुर करियात थाना क्षेत्र के अररा में गुरुवार की सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान विश्वनाथपुर निवासी जितेंद्र कुमार साह के रूप में हुई है. घटना के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी

पुलिस के अनुसार, जितेंद्र सुबह अररा गांव में प्यारेलाल सहनी के घर के पास स्थित दुकान पर गुटखा लेने गए थे. उसी दौरान विपरीत दिशा से एक बाइक पर सवार दो युवक ���ए.युवकों ने जितेंद्र से उसकी सुबह यहां आने का कारण पूछा और फिर विवाद के बाद उसे गाली देते हुए कनपटी में गोली मार दी. गोली मारने के बाद दोनों बदमाश बाइक से शेरुकाही चौक की ओर भाग निकले.

हाल ही में एक जमीनी विवाद को लेकर मारपीट भी हुई थी

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पानापुर करियात पुलिस को दी. पुलिस थानाध्यक्ष राजवल्लभ प्रसाद के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंचे और पिस्टल का एक खोखा बरामद किया. पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की, जिनसे जानकारी मिली कि जितेंद्र के कुछ संदिग्ध लोगों के साथ जान पहचान थी और हाल ही में एक जमीनी विवाद को लेकर अररा में मारपीट भी हुई थी.

ये भी पढ़े: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर RPF की बड़ी कामयाबी, मानव तस्करों से 19 बच्चों को बचाया, 4 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी है

पुलिस ने हत्या की वजह आपसी वर्चस्व समेत अन्य बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है. जितेंद्र के परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है, जिनमें बुधवार की मारपीट मामले के आरोपी भी शामिल हैं. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्यारों का पता लगाने के लिए छानबीन तेज कर दी है और जल्द ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन