टारगेटबॉल चैंपियनशिप में बिहार पुरुष व महिला टीम क्वार्टर फाइनल में

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

टारगेटबॉल चैंपियनशिप में बिहार पुरुष व महिला टीम क्वार्टर फाइनल में

विज्ञापन

-राजस्थान के अलवर जिले में हाे रही है प्रतियोगिता -बिहार की टीम ने पुडुचेरी व तमिलनाडु को दी मात मुजफ्फरपुर. 12 से 15 जून को राजस्थान के अलवर में आयोजित 11वीं सीनियर नेशनल टारगेटबॉल चैंपियनशिप में बिहार की पुरुष व महिला टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है. बिहार टारगेटबॉल संघ के महासचिव दिलमोहन झा ने बताया कि पुरुष वर्ग के पहले मुकाबले में बिहार ने पुडुचेरी को 7–0 से हरा दिया. दूसरे मुकाबले में बिहार ने तमिलनाडु सीबीएसई टीम को 7–2 से हराया. तीसरे मुकाबले में बिहार ने गोवा को 7–0 से हरा दिया. अप��े पूल के आखिरी मैच में बिहार ने राजस्थान को 8–0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. वहीं महिला वर्ग के मुकाबले में बिहार ने राजस्थान को 3–0 से हराया. बिहार टीम महाराष्ट्र को 2–0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई. कोच रागिनी ठाकुर ने बताया कि क्वार्टर फाइनल मुकाबले गुरुवार की रात खेले जायेंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन