Bihar Bhumi: डीसीएलआर पर गिरी गाज! रोका गया वेतन, काम में लापरवाही का आरोप

Updated:
विज्ञापन
Bihar land survey

सांकेतिक

Bihar Bhumi: बिहार के मुजफ्फरपुर में भूमि सर्वे के काम में लापरवाही करने पर डीसीएलआर का वेतन रोका गया है. मामले को तीन महीने से पेंडिंग रखा गया था. डीएम ने जांच करते हुए डीसीएलआर से स्पष्टीकरण मांगा है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे का काम जारी है. इसको लेकर विभाग पूरी तरह से अलर्ट है. किसी भी तरह की लापरवाही पर विभाग सख्त है. इसी क्रम में मुजफ्फरपुर में लापरवाही के आरोप में डीसीएलआर के खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया है. दरअसल, तीन महीने तक मामला पेंडिंग रखने पर जिले के डीसीएलआर पूर्वी पर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कड़ी कार्रवाई की है. डीएम ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है और उनकी सैलरी पर तत्काल रोक लगाने का आदेश जारी किया है. 

10 जनवरी को दर्ज हुआ था परिवाद

डीएम ने डीसीएलआर पूर्वी को सभी लंबित मामलों का निष्पादन कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि जब तक अंतिम आदेश पारित नहीं होता, तब तक उनका वेतन भुगतान बंद रहेगा. दरअसल, जिले के मुशहरी रोहुआ के कृष्णनंदन झा ने आम जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम के दौरान 10 जनवरी को एक परिवाद दर्ज कराया था. इसमें राजस्व कर्मचारी अजीत कुमार पर रिश्वत लेकर साजिश के तहत रसीद जारी करने का आरोप लगाया गया था. इस परिवाद पर कॉपी भेजने के लिए डीसीएलआर पूर्वी को निर्देशित किया गया था. लेकिन, उन्होंने इसे पेंडिंग रखा. 

डीएम ने डीसीएलआर का वेतन रोका

मामले की जांच में पाया गया कि डीसीएलआर पूर्वी के ऑफिस में पहले से ही 57 अन्य मामले पेंडिंग हैं, जिनका निष्पादन नहीं किया गया है. डीएम ने कृष्णनंदन झा के परिवाद पत्र को भेजते हुए डीसीएलआर पूर्वी से तीन महीने तक इसे लंबित रखने का कारण पूछा है और वेतन रोकने का सख्त आदेश जारी किया है.

ALSO READ: Waqf Act के विरोध में ‘बत्ती गुल’ प्रदर्शन, बड़े आंदोलन की चेतावनी

ALSO READ: CM Nitish Gift: पटना-गया-डोभी कॉरिडोर पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, पटना से गया मात्र 90 मिनट में

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन