Muzaffarpur News: 'यहां डिलीवरी हुआ तो बच्चे की जान को खतरा', सिविल सर्जन की जांच में आशा पर हुआ बड़ा खुलासा
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 05 Mar 2025 7:27 PM
जांच करते सर्जन
Muzaffarpur News: बुधवार को सदर अस्पताल के एमसीएच के निरीक्षण के दौरान बड़ा खुलासा हुआ. कुछ आशा यहां से महिलाओं को लेकर दूसरी जगह चली जाती है. सीएस ने अस्पताल अधीक्षक और अस्पताल मैनेजर को ऐसी आशा को चिह्नित करने को कहा.
Muzaffarpur News: सदर अस्पताल में प्रसव के लिए आयी महिलाओं को कुछ आशा यहां से ले जाकर निजी अस्पताल में भर्ती करा रही है. इस एवज में उन्हें निजी अस्पताल से कमीशन मिलता है. आशा महिलाओं के परिजनों को बताती हैं कि यहा बच्चे का जन्म होगा तो खतरा है. यहां के डॉक्टर अच्छी तरह से प्रसव नहीं करा पाते हैं. आप अब खुद ही सोच लीजिये कि क्या करना है. आशा की बात सुनकर गर्भवतियों के परिजनों में भी डर पैदा हो जाता है और वह उसे वहां से निजी अस्पताल में ले जाने के लिए तैयार हो जाते हैं. उन अस्पतालों में आशा का कमीशन तय है. इसका खुलासा सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार की जांच से हुआ है.
अस्पताल कैंपस में आकर लौट जा रही महिलाएं
प्रसव के लिए आयी महिलाएं अस्पताल कैंपस से वापस लौट रही है. आशा को जैसे ही पता चलता है कि उसके क्षेत्र से कोई गर्भवती महिला अस्पताल में प्रसव कराने गयी है तो वह तुरंत उसके परिजनों को फोन कर वहां से लौटने की बात कहती है. पिछले तीन-चार दिनों में कई महिलाएं अस्पताल कैंपस से वापस लौटी है. सदर अस्पताल के एमसीएच में नॉर्मल डिलेवरी से लेकर सिजेरियन तक की सुविधा उपलब्ध है. यहां डॉक्टर भी नियुक्त हैं. बावजूद कमीशन के चक्कर में यहां से मरीजों को भ्रमित किया जा रहा है.
क्या बोले सर्जन
सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार ने बताया कि जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि कुछ आशा यहां से प्रसव के लिए आयी महिलाओं को निजी अस्पताल में ले जा रही हैं. इसकी जांच का निर्देश दिया गया है. अस्पताल मैनेजर को ऐसी आशा को चिह्नित करने को कहा गया है. जांच के बाद उस पर कार्रवाई होगी.
इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: लगातार 48 घंटे बिहार के 7 जिलों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
इसे भी देखें: Video: लालू यादव के क्या लगेंगे बिहार बीजेपी अध्यक्ष, सभापति के सवाल पर लगे ठहाके
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: तेलंगाना टनल में फंसे संतोष साहू के गांव से ग्राउंड रिपोर्ट : पत्नी बोली- उनके सिवा कमाने वाला कोई नहीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










