पारू से 20 लाख की बीयर बरामद, पांच धंधेबाज चिन्हित
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :01 Nov 2024 10:20 PM (IST)
विज्ञापन

पारू से 20 लाख की बीयर बरामद, पांच धंधेबाज चिन्हित
विज्ञापन
=बहलोलपुर गांव के वार्ड नंबर दो में घर के बीचे बांसवाड़ी में की कार्रवाई
=उत्पाद विभाग की टीम चिन्हित माफियाओं की गिरफ्तारी को कर रही रेडमुजफ्फरपुर.
उत्पाद विभाग की टीम ने पारू थाना क्षेत्र के बहलोलपुर वार्ड नंबर दो स्थित बांसबाड़ी में छापेमारी कर 20 लाख की बीयर बरामद की है. उत्पाद टीम की छापेमारी के दौरान धंधेबाज अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. शराब माफियाओं ने बांसबाड़ी में अलग- अलग कर दस से अधिक जगहों पर 140 कार्टन से अधिक बियर रखा था जिसको जब्त किया गया है. उत्पाद इंस्पेक्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गयी है. बीयर पर बैच नंबर व किस राज्य में सेल होनी थी, यह साफ नहीं हो पाया है. इस पर मेड इन बेल्जियम लिखा हुआ है. कार्रवाई को लेकर उत्पाद इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पारू में दीपावली पर्व पर सप्लाई को भारी मात्रा में बीयर को स्टॉक किया गया है. सूचना के आलोक में विशेष टीम का गठन कर पारू के बहलोलपुर गांव में वार्ड नंबर दो में छापेमारी की. वहां से एक मकान के पीछे बांसबाड़ी में झाड़ी में छिपाकर रखा गया था. 140 कार्टन बीयर बरामद की गयी. मामले को लेकर छाता चौक स्थित उत्पाद थाने में पांच धंधेबाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उत्पाद टीम उनकी गिरफ्तारी को लेकर ठिकाने पर रेड कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




