बंदरा के युवक की हैदराबाद में हादसे में मौत

Updated:
विज्ञापन

हत्था थाना क्षेत्र के महेशपुर निवासी अर्जुन सहनी के 30 वर्षीय पुत्र श्रवण सहनी की मौत हैदराबाद में सड़क हादसे में हो गया. घटना बुधवार की रात की बतायी गयी है.

विज्ञापन

बंदरा़ हत्था थाना क्षेत्र के महेशपुर निवासी अर्जुन सहनी के 30 वर्षीय पुत्र श्रवण सहनी की मौत हैदराबाद में सड़क हादसे में हो गया. घटना बुधवार की रात की बतायी गयी है. सूचना मिलते परिवार में कोहराम मच गया. मृतक के पड़ोसी व राजद के प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र सहनी ने बताया कि श्रवण सहनी करीब आठ वर्ष से हैदराबाद में एक टाइल्स कंपनी में मजदूरी करता था. बुधवार की रात सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद से उसकी पत्नी और छोटे-छोटे तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया कि श्रवण घर में अकेला कमाने वाला व्यक्ति था. हैदराबाद से शव पैतृक निवास महेशपुर लाया जा रहा है. शुक्रवार को शव गांव पहुंचने की उम्मीद है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन