BRABU में छात्रों को निवेश की मिली सीख, कार्यशाला के बाद हुई SEBI निवेशक परीक्षा
कार्यशाला में मौजूद छात्र
बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में वित्तीय साक्षरता एवं निवेशक जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन हुआ. छात्रों ने कार्यशाला के उपरांत SEBI निवेशक जागरूकता परीक्षा दी और प्रमाण पत्र प्राप्त किए.
SEBI Investor Exam: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) के हिंदी विभाग स्थित सरस्वती सभागार में मंगलवार को वित्तीय साक्षरता एवं निवेशक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्नातकोत्तर द्वितीय एवं चतुर्थ सत्र के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
आपके शहर में
यह भी पढ़ें: साहू पोखर से गरीबनाथ मंदिर तक बदलेगा पूरा इलाका, बाबा गरीबनाथ कॉरिडोर का मास्टर प्लान तैयार
एएमएफआई और आईआईएम बोधगया का संयुक्त आयोजन
यह कार्यशाला एएमएफआई (AMFI) और आईआईएम बोधगया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई. इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन, निवेश के सुरक्षित विकल्प और निवेशकों के अधिकारों के प्रति जागरूक करना था.
कार्यशाला के बाद हुई SEBI निवेशक परीक्षा
कार्यशाला के समापन के बाद विद्यार्थियों के लिए SEBI निवेशक जागरूकता परीक्षा आयोजित की गई. परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए.
आईआईएम बोधगया के छात्र ने किया संचालन
कार्यशाला का संचालन आईआईएम बोधगया के एमबीए छात्र सौविक पांडेय ने किया. उन्होंने निवेश, वित्तीय अनुशासन और निवेश से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी विद्यार्थियों के साथ साझा की.
ये शिक्षक रहे मौजूद
कार्यक्रम में हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. कुमारी आशा, प्रो. सुधा कुमारी, प्रो. कल्याण कुमार झा, डॉ. राकेश रंजन, डॉ. उज्ज्वल आलोक एवं डॉ. साक्षी शालिनी उपस्थित रहीं.
कार्यक्रम का संयोजन और संचालन डॉ. सुशांत कुमार ने किया.
यह भी पढ़ें: आलू की खेती से लाखों कमाना चाहते हैं? कृषि वैज्ञानिक ने बताए बंपर मुनाफे के आसान तरीके
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए