गोदाम से मक्का चोरी का प्रयास विफल, ट्रक बरामद

Updated:
विज्ञापन

बोचहां थाना क्षेत्र के जगाई मझौली स्थित एक गोदाम से मक्का चोरी करने का प्रयास किया गया. इस दौरान स्कार्पियो सवार आधा दर्जन बदमाशों ने गोदाम के गार्ड का अपहरण कर लिया.

विज्ञापन

बदमाशों ने गोदाम के गार्ड का किया अपहरण, रामपुरहरि में छोड़ा प्रतिनिधि, बोचहांथाना क्षेत्र के जगाई मझौली स्थित एक गोदाम से मक्का चोरी करने का प्रयास किया गया. इस दौरान स्कार्पियो सवार आधा दर्जन बदमाशों ने गोदाम के गार्ड का अपहरण कर लिया. वहीं शोर सुनकर आसपास के लोगों ने गोदाम मालिक को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देख बदमाश ट्रक छोड़कर भाग निकले. पुलिस ने चोरी के लिए लाये गये ट्रक को जब्त कर लिया है. मामले में गोदाम के मालिक व हथौड़ी थाना क्षेत्र के मधेपुरा निवासी धीरज कुमार ने एफआइआर दर्ज करायी है. पुलिस ट्रक के नंबर के आधार पर कार्रवाई में जुट गयी है. गोदाम मालिक ने पुलिस को बताया कि जगाई मझौली में उसका गोदाम है, जहां मक्का रखा हुआ है. शुक्रवार की देर रात आधा दर्जन से ज्यादा बदमाश आये और गोदाम के गार्ड ठगन राम को आंख पर पट्टी बांधकर गाड़ी में ले गये. बाद में उसे रामपुर हरि में छोड़ दिया. उसके बाद सभी शटर तोड़कर मक्का चुराने का प्रयास किया. इस दौरान बगल के एक व्यक्ति ने इसकी सूचना उन्हें दी, जिसके बाद वह तत्काल इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस को दी गयी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही सभी भाग निकले. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि देर रात सूचना मिली कि एक गोदाम से मक्का चोरी करने का प्रयास किया जा रहा है. उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही सभी भाग निकले. ट्रक को बरामद कर लिया गया है. एफआइआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन