हथियारबंद अपराधियों ने युवक से बाइक छीनी
हथियारबंद अपराधियों ने युवक से बाइक छीनी
भाई के ससुराल वैशाली से अपने घर बाइक से लौट रहा था युवक सुनसान जगह पर अपराधियों ने ओवरटेक कर रोका, फिर छीनी बाइक प्रतिनिधि, सरैया थाना क्षेत्र में छितरी-जतकौली मार्ग पर घोघराहा मन के समीप सोमवार की देर शाम एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद अपराधियों ने पीछा कर एक बाइक सवार को रोक लिया और जान से मारने की धमकी देकर उसकी बाइक छीन ली़ इसके बाद सभी जतकौली की तरफ भाग गये. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की. पीड़ित बाइक सवार की पहचान थाना क्षेत्र की चकना पंचायत के घोघराहां गांव निवासी कृष्णदेव ठाकुर के पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है. अजय कुरियर डिलीवरी का काम करता है. पीड़ित अजय ने बताया कि सोमवार की देर शाम अपने भाई के ससुराल वैशाली थाना क्षेत्र के मदरना से अपने घर बाइक से लौट रहा था. जतकौली चौक से गांव की तरफ मुड़ने पर एक अपाचे बाइक पर सवार दो युवकों को पीछे-पीछे आते देखा. इसी बीच घोघराहा मन के समीप सुनसान जगह पर पहुंचते ही दोनों अपराधी ओवरटेक कर गाड़ी को रोक लिया और कॉलर पकड़कर गाड़ी से उतारने लगा़ विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा. फिर अपनी ग्लैमर बाइक अपराधियों को दे दी. वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित अजय से घटना की जानकारी ली. उसने पुलिस को बताया कि दोनों अपराधी 20-21 वर्ष के थे. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए