विवि के एलुमनाई एसोसिएशन का हुआ रजिस्ट्रेशन
विश्वविद्यालय के एलुमनाई एसोसिएशन का निबंधन शुक्रवार को हो गया.
मुजफ्फरपुर.विश्वविद्यालय के एलुमनाई एसोसिएशन का निबंधन शुक्रवार को हो गया. बीआरएबीयू एलुमनाई एसोसिएशन के नाम से इसका निबंधन हुआ है. कुलपति इसके चेयरमैन हैं. वहीं डॉ ओपी राय, डॉ ममता रानी, डॉ संजय कुमार, डॉ कांतेश कुमार, डॉ शरतेंदु शेखर, पूर्व उपमेयर विवेक कुमार समेत कुल 11 सदस्य बनाए गए हैं. निबंधन की प्रक्रिया पूरी हो गयी है. कुलपति प्रो.डीसी राय ने बताया कि ऑडिटोरियम के निर्माण के साथ ही पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जो संस्थाएं पुरातन छात्रों से संवाद कायम नहीं रख पातीं, वे पीछे छूट जाती हैं.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए