मोतिहारी के उस्मान ने जीता रेस, अली ने खींचा दांत से ट्रैक्टर

गरहां में चल रहे अर्जुन बाबू पशु हाट मेला में मंगलवार को घोड़ा रेस का आयोजन किया गया़ इसमें मोहम्मद अली ने एक से एक करतब दिखाकर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया़
प्रतिनिधि, बोचहां बोचहां के गरहां में चल रहे अर्जुन बाबू पशु हाट मेला में मंगलवार को घोड़ा रेस का आयोजन किया गया़ इसमें मोहम्मद अली ने एक से एक करतब दिखाकर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया़ वहीं घोड़ा रेस के विजेता मोतिहारी के उस्मान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दूसरा स्थान आरा के बापू धाम एक्सप्रेस ने हासिल किया़ वहीं मोतिहारी के एकता एक्सप्रेस ने तीसरा स्थान हासिल किया़ प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र व मोटरसाइकिल से सम्मानित किया गया़ वहीं दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले को भी सम्मानित किया गया़ रेस को लेकर औराई विधायक सह मेला संचालक रामसूरत राय ने कहा कि रेस में आठ जिलों के घोड़ाें ने हिस्सा लिया था़ इसमें मोतिहारी के मोहम्मद फरहान का घोड़ा उस्मान पहले स्थान पर रहा, जबकि आरा के डब्ल्यू सिंह का घोड़ा बापूधाम एक्सप्रेस दूसरे और मोतिहारी के फरहान अहमद का घोड़ा एकता एक्सप्रेस तीसरे स्थान पर रहा़ रेस में भाग लेने वाले सभी घुड़सवारों को सम्मानित किया गया़ मोहम्मद अली के करतब से अचंभित हुए दर्शक : रेस से पहले मोहम्मद अली ने अपने एक से एक करतब दिखाये़ इसमें अली ने जहां दांत से ट्रैक्टर खीचा़ वहीं उसके शरीर से होकर ट्रैक्टर आरपार हुआ़ इसके बाद लोगों की तालियों से पूरा मेला मैदान गूंज उठा़ वहीं चार बाइक सवारों को अली ने एक साथ संभाले रखा़ एक से एक करतब देखकर लोग काफी आश्चर्यचकित थे़ मौके पर पूर्व मुखिया भरत राय, पूर्व प्रमुख शुभद्रा देवी, सामाजिक कार्यकर्ता हंसलाल राय, सुभाष राय, सकलदीप ठाकुर, मिथिलेश कुमार समेत दर्जन लोग मौजूद थे़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




