आकाश सिंह की हत्या के बाद रिक्शा पर लाद कर फेंका गया था शव, सीसीटीवी से मिला सुराग

Updated:
विज्ञापन

आकाश सिंह की हत्या के बाद रिक्शा पर लाद कर फेंका गया था शव, सीसीटीवी से मिला सुराग

विज्ञापन

-रिक्शा से शुक्ला रोड पंप हाउस के समीप शव फेंकते दो युवक की तस्वीर कैद-नगर थाने की पुलिस ने हत्याकांड में शामिल पांच लोगों को भेज चुकी है जेल -सीसीटीवी में कैद युवकों को चिह्नित करने में जुटी है पुलिस टीम मुजफ्फरपुर. शुक्ला रोड में निगम पंप हाउस के समीप हुए आकाश सिंह की हत्या में रोज नये खुलासे हो रहे हैं. अब पुलिस को घटनास्थल का एक नया सीसीटीवी फुटेज मिला है. जिसमें रिक्शा से दो युवक आकाश के शव को फेंकते हुए दिखाई दे रहा है. नगर थाने की पुलिस गुरुवार को रिक्शा चालक व फुटेज में दिख रहे दोनों युवकों को चिह्नित करने के पूरे दिन रेड लाइट एरिया, शुक्ला रोड, पुरानी बाजार, तीनकोठिया और पक्कीसराय चौक इलाके में छानबीन की. लेकिन, देर शाम तक उनका सुराग पुलिस को नहीं मिल पाया है. सिटी एसपी ने बुधवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए कहा था कि इस केस में और भी लोग सामने आ सकते हैं. इसी एंगल पर पुलिस टीम की अनुसंधान चल रही है. इस हत्याकांड में गिरफ्तार करके जेल भेजे गए युवकों के साथ हुए विवाद के बाद अंतिम बार सीसीटीवी में देखे जाने के बाद मिनट बाद ही आकाश सिंह की हत्या हो जाती है. उसका शव रिक्शे से फेंका जाता है. इस बिंदु पर पुलिस का कहना था कि इस हत्याकांड में और भी लोग शामिल हो सकते हैं. अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की अनुसंधान कर रही है. जानकारी हो कि बुधवार को शुक्ला रोड निगम के पंप हाउस के समीप हुए आकाश सिंह की हत्या में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया था. उनकी पहचान अहियापुर थाना के सिपाहपुर के मो. अरशद उर्फ दाते, मो. अरशद, मो. फरमान, जीरोमाइल शेखपुर के मो. अमन और मिठनपुरा थाना के तीन कोठिया वार्ड नंबर चार के मो. फैज के रूप में किया गया. सिटी एसपी ने खुलासा करते हुए बताया था कि फरमान ने आकाश सिंह से गांजा पीने के लिए 50 रुपये मांगा था. आकाश ने इनकार करते हुए फरहान और अरशद उर्फ दाते को डाइगर दिखाया था. इसी से नाराज होकर मो. अरशद उर्फ दाते और फरहान ने हत्या की साजिश रची थी. इसके बाद कॉल फरहान ने अमन समेत अन्य आरोपियों को कॉल करके जीरोमाइल चौक से बुलाया और हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने गिरफ्तार शातिरों के पास से पांच मोबाइल फोन, एक सिल्वर रंग की स्विफ्ट डिजायर कार व हत्या के समय अपराधियों के द्वारा पहने गए टी शर्ट को जब्त किया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन