नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सकरा थाना क्षेत्र के मारकन गांव में पुलिस ने छापेमारी कर नाबालिग के अपहरण के आरोपी प्रकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सकरा थाना क्षेत्र के मारकन गांव में पुलिस ने छापेमारी कर नाबालिग के अपहरण के आरोपी प्रकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया. एसआइ राजेश कुमार ने बताया कि दो माह पूर्व दो युवकों ने मिलकर नाबालिग का अपहरण कर लिया था. मामले में नाबालिग के परिजन ने सकरा थाना में अपहरण का केस दर्ज कराया था, जिसमें प्रकाश एवं छोटू को नामजद किया गया था. पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया था. वहीं उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. साथ ही एक आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है़

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन