एइएस वार्ड में डॉक्टर नहीं रहने की मांगी रिपोर्ट

एइएस वार्ड में डॉक्टर नहीं रहने की मांगी रिपोर्ट
दर्पण एप से एइएस वार्ड में बनानी है डॉक्टरों को हाजिरी मुजफ्फरपुर. जिले में एइएस से पीड़ित बच्चों के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है. अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने एइएस प्रभावित 12 जिलाें के सिविल सर्जन से रिपोर्ट मांगी है. इसमें पूछा है कि एइएस वार्ड में डॉक्टर रहते हैं या नहीं? अगर रहते हैं तो दर्पण एप पर हाजिरी ऑनलाइन क्यों नहीं बना रहे? इस निर्देश के बाद सीएस डॉ अजय कुमार ने एइएस वार्ड में तैनात डॉटर व नर्स से रिपोर्ट मांगी है कि कितने कर्मी दर्पण एप पर हाजिरी नहीं बनाते हैं. एप पर हाजिरी नहीं बनाने वाले डॉक्टर व नर्स से स्पष्टीकरण मांगा है. इसके साथ ही सभी चिकित्सकों को कहा गया है कि वार्ड में रहने के दौरान सबसे पहले एप पर हाजिरी बनायें. अगर ऐसा नहीं करते हैं तो गैर हाजिर माना जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










