मृतका पिंकी देवी के परिजनों को 30 लाख मुआवजा दो
हत्या पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने शोक जताया
मुजफ्फरपुर. कटरा के यजुआर थाना के सिंहवारी गांव निवासी फर्नीचर व्यवसायी शशि भूषण शर्मा की पत्नी पिंकी देवी की हत्या पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने शोक जताया है. प्रदेश प्रवक्ता डॉ हेम नारायण विश्वकर्मा ने कटरा स्थित उनके परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया. उन्होंने सरकार से परिजनों को 30 लाख मुआवजा देने, हत्यारों को गिरफ्तार करने, आश्रितों को नौकरी सहित विशेष सुरक्षा की मांग रखी. उन्होंने कहा कि रोज हत्या, लूट व दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं और सरकार अपनी कुर्सी बचाने में लगी है. इस मौके पर बढ़ई विश्वकर्मा संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा, महेश शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, शिवजी शर्मा, कृष्ण शर्मा, रंजीत शर्मा, रामबाबू शर्मा, राम सागर शर्मा, पूजन शर्मा, दिलीप शर्मा, सुनील शर्मा, संजय शर्मा और हरे राम शर्मा मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए