कार की ठोकर से घायल युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

जैतपुर थाना क्षेत्र के नरगी जगदीश पोखर के समीप विगत शनिवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल गोविंदपुर गांव निवासी पंछी राय (48) की मंगलवार को मौत हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि सरैया, जैतपुर थाना क्षेत्र के नरगी जगदीश पोखर के समीप विगत शनिवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल गोविंदपुर गांव निवासी पंछी राय (48) की मंगलवार को मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची जैतपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया गया कि 17 अगस्त विगत शनिवार को बगल के गांव गोविंदपुर निवासी पंछी राय निजी कार्य से पैदल ही नरगी पोखर की तरफ जा रहे थे. तभी एक अनियंत्रित कार की चपेट में आने गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जख्मी को एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर ले गये, जहां चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता को लेकर पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया था. पीएमसीएच में इलाज के दौरान स्वास्थ्य में कोई सुधार होते नहीं देख चिकित्सकों ने वापस घर ले जाने की बात कही. घर लाने के दौरान पंछी राय की रास्ते में ही मौत हो गयी. मामले में जैतपुर थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन