साइबर अपराधियों का नया ग्रुप सीएसपी संचालकों को बना रहा शिकार

Updated:
विज्ञापन

5 दिनों में साइबर अपराधियों ने पांच थाना क्षेत्र गायघाट, पियर, अहियापुर, मीनापुर, बोचहां व मुसहरी थाना क्षेत्र के सीएसपी संचालक अपना शिकार बनाया है.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. साइबर अपराधियों के सॉफ्ट टारगेट जिले के सीएसपी संचालक बन गए हैं. ये अपराधी पहले संचालकों को मजबूरी बताकर अपने जाल में फंसाते हैं, फिर क्यूआर कोड को स्कैन करके उनसे रुपये ले लेते हैं. कुछ दिन के बाद उनका अकाउंट होल्ड कर दिया जाता है.

15 दिनों में साइबर अपराधियों ने पांच थाना क्षेत्र गायघाट, पियर, अहियापुर, मीनापुर, बोचहां व मुसहरी थाना क्षेत्र के सीएसपी संचालक अपना शिकार बनाया है. खाता होल्ड होने के बाद पीड़ित संचालक मामले की शिकायत करने के लिए बड़ी संख्या में साइबर थाने पहुंच रहे हैं. पुलिस ने संचालकों से पूछताछ की तो पता चला कि दो बाइक सवार चार अपराधी उनके पास आते हैं.

पहले छोटा- मोटा ट्रांजेक्शन करके नजदीकी बढ़ाता है. फिर, मां, पिता या परिवार के किसी सदस्य को बीमार होने की बात कह कर क्यूआर कोड स्कैन करके कैश ले लेता है. फिर, दूसरा तरीका यह बताता है कि वह अपने एक परिचित से आपके खाते में 10 हजार रुपये मंगवा रहा है. आप नौ हजार रुपये कैश दे दीजिए.

सीएसपी संचालक लालच में पड़कर उन्हें रकम दे दे रहे हैं और उनका खाता होल्ड हो जा रहा है. साइबर डीएसपी सीमा देवी ने बताया कि सीएसपी संचालकों से ठगी का नया ट्रेंड सामने आया है. पिछली बार साइबर पुलिस ने जो गिरोह पकड़ा था उसमें सिर्फ एक ही तरीके से मजबूरी बताकर साइबर अपराधी क्यूआर कोड स्कैन कर कैश ले लेता था.

आपके शहर में

विज्ञापन

लेकिन, अब अपने तरीके बदल लिये हैं. पिछले 10 दिनों में पांच थाना क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया गया है.दो बाइक सवार चार बदमाश हैं जिनके द्वारा किसी से 70 हजार, किसी से एक लाख 10 हजार, किसी को 45 हजार व 75 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन