पिकअप से 94 कार्टन विदेशी शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कांटी थाना क्षेत्र से पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मंगलवार की रात भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की. थानाध्यक्ष ने बताया कि छिन्नमस्तिका मंदिर के पास से पिकअप पर लदी 94 कार्टन विदेशी शराब जब्त की गयी है़

विज्ञापन

चालक व धंधेबाज अंधेरे में भागने में सफल रहा प्रतिनिधि, कांटी थाना क्षेत्र से पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मंगलवार की रात भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की. थानाध्यक्ष ने बताया कि छिन्नमस्तिका मंदिर के पास से पिकअप पर लदी 94 कार्टन विदेशी शराब जब्त की गयी है़ उन्होंने बताया कि गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पिकअप से भारी मात्रा में शराब मुजफ्फरपुर की ओर जा रही है. वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए गश्ती दल ने घेराबंदी कर पिकअप को पकड़ लिया. हालांकि पुलिस को देखते ही चालक और धंधेबाज अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष सुधाकर पांडे ने बताया कि पिकअप के मालिक, चालक और शराब धंधेबाज को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन