27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

जगह-जगह मनी नेहरू की जयंती

जगह-जगह मनी नेहरू की जयंतीबंदरा. प्रखंड कांग्रेस कार्यालय पर शनिवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री प जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनायी गयी. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गाजी शहनवाज व संचालन बीरचंद्र प्रसाद ने किया. इस अवसर पर चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शो को अपनाने का संकल्प लिया गया. मौके पर वीरेंद्र […]

जगह-जगह मनी नेहरू की जयंतीबंदरा. प्रखंड कांग्रेस कार्यालय पर शनिवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री प जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनायी गयी. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गाजी शहनवाज व संचालन बीरचंद्र प्रसाद ने किया. इस अवसर पर चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शो को अपनाने का संकल्प लिया गया. मौके पर वीरेंद्र पासवान, विनोद पासवान, किशोरी दास आदि उपस्थित थे.मनियारी. केरमा के सेवा सदन स्थित कांग्रेस कार्यालय में पं नेहरू की जयंती मनायी गयी. अध्यक्ष डॉ सनत कुमार भगत की अध्यक्षता में संपन्न कार्यक्रम में नेहरूजी के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया. मौके पर पूर्व अध्यक्ष शमसुल होदा, दिलीप कुमार, मो इस्लाम, अवधेश सहनी, सरफराज, मो शकील आदि थे. चौकीदार के निधन पर शोकमनियारी. चैनपुर वाजिद के चौकीदार जगदीश राम (40) की असामयिक मौत पर दफादार राजेंद्र पासवान, बुधन पासवान आदि ने शोक जताया. थानाध्यक्ष शंभु भगत ने परिजनों को सांत्वना दी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें