27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

आज बहनें मांगेंगी भाइयों की लंबी उम्र

आज बहनें मांगेंगी भाइयों की लंबी उम्रभैया दूज आज, घरों में पूरी हुई तैयारीसामूहिक पूजन के साथ मनेगा गोधनवरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया पर गोधन व भैया दूज त्योहार शुक्रवार काे मनाया जायेगा. इस दिन मृत्यु के देवता यम की पूजा की जायेगी. गुरुवार को प्रत्येक घरों में त्योहार की […]

आज बहनें मांगेंगी भाइयों की लंबी उम्रभैया दूज आज, घरों में पूरी हुई तैयारीसामूहिक पूजन के साथ मनेगा गोधनवरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया पर गोधन व भैया दूज त्योहार शुक्रवार काे मनाया जायेगा. इस दिन मृत्यु के देवता यम की पूजा की जायेगी. गुरुवार को प्रत्येक घरों में त्योहार की तैयारी होती रही. ऐसा माना जाता है कि जो भाई नदी में स्नान करके पूरी श्रद्धा से अपनी बहन का आतिथ्य स्वीकार करता है, तो उसे व उसकी बहन को यम का भय नहीं रहता.भाइर्यों की खुशी के लिए होगी कामनाभाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक भैया दूज पर बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामना करेंगी. बहनें सुबह से ही निर्जला रह कर भाइयों की लंबी उम्र की कामना करेगी. पवित्र त्योहार पर भाइयों को कूटी हुई बजरी खिलायी जायेगी. भाई भी बहनों की इस श्रद्धा के बदले आशीष व उपहार देंगे. शुक्रवार की सुबह चार बजे से ही पूजा आरंभ हो जायेगी.महिलाएं कूटेंगी गोधनपरिवार के लोगों की लंबी उम्र के लिए महिलाएं शुक्रवार को गोधन कूटेंगी व अपने घर के लिए सुख समृद्धि मांगेंगी. इसके लिए प्रत्येक मुहल्ले में सामूहिक पूजन की व्यवस्स्था की जा रही है. महिलाएं घर के बाहर गोबर से मानव का चित्र बनायेंगी, फिर उस पर ईंट रख कर महिलाएं सामूहिक रूप से उसे कूटेंगी. साथ ही रेगनी के कांटा को मुंह में लगा कर पहले परिवार के लोगों की मृत्यु व फिर उसके जीने की कामना करेंगी. ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति की उम्र लंबी होती है. चित्रगुप्त पूजा आज, जुटे लोगकायस्थ समाज की ओर से शुक्रवार को चित्रगुप्त पूजा की जायेगी. इसके लिए जगह-जगह भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर पूजा होगी. लोग बही खातों की भी पूजा करेंगे. घरों में भी भगवान चित्रगुप्त के चित्र की पूजा की जायेगी. ऐसी मान्यता है कि स्वर्ग में धर्मराज का लेखा-जोखा रखने वाले चित्रगुप्त की कृपा से ही पाप पुण्य का हिसाब होता है. इनकी पूजा से सुख समृद्धि व शांति आती है. भैया दूज पूजा का शुभ मुहूर्त भैया दूज तिलक मुहूर्त : दोपहर 01:09 से 03:16 बजे तकद्वितीय तिथि प्रारंभ : रात्रि 12:45 बजे सेद्वितीय तिथि समाप्त : 14 नवंबर रात्रि 01:47

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें