21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

14,317 वोट से जीते थे ब्रजकिशोर सिंह

14,317 वोट से जीते थे ब्रजकिशोर सिंहमुजफ्फरपुर. बरुराज विधानसभा से वर्तमान विधायक ब्रजकिशोर सिंह के पुत्र अरुण कुमार सिंह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. राजद से पूर्व विधायक स्व शशिकुमार राय के भाई नंद कुमार राय चुनाव लड़ रहे हैं. शशि कुमार राय 1995 व 2000 में ब्रजकिशोर सिंह को हराकर चुनाव […]

14,317 वोट से जीते थे ब्रजकिशोर सिंहमुजफ्फरपुर. बरुराज विधानसभा से वर्तमान विधायक ब्रजकिशोर सिंह के पुत्र अरुण कुमार सिंह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. राजद से पूर्व विधायक स्व शशिकुमार राय के भाई नंद कुमार राय चुनाव लड़ रहे हैं. शशि कुमार राय 1995 व 2000 में ब्रजकिशोर सिंह को हराकर चुनाव जीते थे. जबकि 2005 के फरवरी में ब्रजकिशोर सिंह ने शशि कुमार राय को पराजित किया. फिर 2005 के अक्टूबर में हुए चुनाव में शशि कुमार राय जीत गए. वर्ष 2010 के चुनाव में राजद के उम्मीदवार रहे ब्रजकिशोर सिंह ने जदयू के नंद कुमार राय को 14,317 वोट से पराजित किया था. ब्रजकिशोर को 42,783 व नंद कुमार को 28,466 वोट मिले थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें