50 हजार श्रद्धालुओं ने किया बाबा आनंद भैरव का जलाभिषेक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पांचवी सोमवारी पर थाना क्षेत्र के भैरवस्थान में अहले सुबह से भक्तों की भीड़ लगी रही़ बोल बम व हर हर महादेव के गूंज से पूरा मंदिर परिसर गूंजायमान रहा.

विज्ञापन

औराई. पांचवी सोमवारी पर थाना क्षेत्र के भैरवस्थान में अहले सुबह से भक्तों की भीड़ लगी रही़ बोल बम व हर हर महादेव के गूंज से पूरा मंदिर परिसर गूंजायमान रहा. अहले सुबह से शाम तक 50 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा आनंद भैरव पर जलाभिषेक किया. इस दौरान रून्नीसैदपुर औराई बेनीबाद पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क के राजखंड पुपरी मोड़ से लेकर बिशनपुर तक कई बार जाम की स्थिति हो गयी. पुलिस की सक्रियता से जाम को हटाया गया. इधर प्रखंड के सरहंचिया, मटिहानी ,हंसवारा, जनार,भरथुआ, रामपुर, महेशवारा समेत अन्य मठ मंदिरों में भी सुबह से शाम तक जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही. भैरवस्थान मंदिर के प्रधान पुजारी नुनू पंडा, ईश्वर पंडा ने कहा कि पांचवी सोमवारी के अवसर पर पचास हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा आनंदभैरव पर जलाभिषेक किया. वहीं देर शाम बाबा आनंद भैरव का आकर्षक ढंग से महाश्रृंगार किया गया. वहीं जनार स्थित शिवालय में भी फल एवं फूल से बाबा का महाशृंगार किया गया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन