जंक्शन का मेन गेट जाम करने पर 5 ऑटो जब्त

Updated:
विज्ञापन

जंक्शन का मेन गेट जाम करने पर 5 ऑटो जब्त

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.

जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में मेन गेट जाम रखने पर आरपीएफ की टीम ने पांच ऑटो चालकों को गिरफ्तार किया. आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि सभी का ऑटो भी जब्त कर लिया है. आरपीएफ की ओर से गेट को खाली रखने को लेकर लगातार हिदायत दी जा रही थी. उसके बाद भी गेट पर ही अवैध ढंग से ऑटो को खड़ी कर पूरी तरह जाम कर दिया जा रहा था. इससे यात्रियों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. गेट जाम होने की वजह से कई बार यात्रियों की ट्रेन भी छूट जाती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन