27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

बालिकाओं को दी गयी महिला अघिकारों की जानकारी

फोटो दीपक 10- क्रिया व नारी निधि की ओर से मनाया गया महिला दिवसवरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर. क्रिया व नारी निधि की ओर से रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. इट्स माइ बॉडी कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं को घरेलू हिंसा, मानवाधिकार, स्त्री शिक्षा, अधिकार व नियम कानून की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम […]

फोटो दीपक 10- क्रिया व नारी निधि की ओर से मनाया गया महिला दिवसवरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर. क्रिया व नारी निधि की ओर से रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. इट्स माइ बॉडी कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं को घरेलू हिंसा, मानवाधिकार, स्त्री शिक्षा, अधिकार व नियम कानून की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिप अध्यक्ष चंदा देवी ने की. लोक अदालत अधिवक्ता संगीता शाही ने बालिकाओं को बाल यौन शोषण व घरेलू हिंसा रोकने के लिए बनाये गये कानून की जानकारी दी. महिला थाना प्रभारी रंजीता सिन्हा ने महिलाओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए सरकारी सेवा के बारे में बताया. अपर कोर्ट के जज आरपी ठाकुर ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाना आवश्यक है. उन्होंने महिलाओं के विरुद्ध हिंसा रोकने के नियमों की जानकारी दी. पुलिस यूनिट के जिला कॉर्डिनेटर आनंद कुमार ने कहा कि महिलाएं जब तक सशक्त नहीं होंगी, तब तक महिलाओं के साथ छेड़ छाड़ को नहीं रोका जा सकता. इसके अलावा अधिवक्ता रूबी कुमारी व धीरज कुमार ने भी बालिकाओं को संबोधित किया. सचिव आशा चौधरी ने बालिकाओं को सफल महिलाओं की जानकारी दी. क्रिया की कल्पना खरे व ज्योति बाजपेयी ने बालिकाओं से कुरीतियों के खिलाफ लड़ने का आ ान किया. समारोह में मोना, काजल, खुशबू, सन्नी, सुलतान व परवीन सहित कई बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. फुटबॉल खेल के दौरान सरोजिनी नायडू टीम विजेता रही. कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण किया गया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें