प्रधान शिक्षकों की नियुक्ति के लिए 315 ने करायी काउंसेलिंग

Updated:
विज्ञापन

प्रधान शिक्षकों की नियुक्ति के लिए 315 ने करायी काउंसेलिंग

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.

सिकंदरपुर स्थित डीआरसीसी में बीपीएससी की ओर से प्रारंभिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षकों की नियुक्ति के लिए चल रही काउंसेलिंग में गुरुवार को 350 शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसेलिंग होनी थी. जिसमें अलग-अलग शिफ्ट को मिलाकर कुल 315 अभ्यर्थियों की काउंसेलिंग की गयी. वहीं 25 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. ओटीपी नहीं आने के कारण 7 अभ्यर्थियों को देर शाम तक इंतजार के बाद वापस लौटना पड़ा. पहले दिन 336, दूसरे दिन 334 व तीसरे दिन 323 अभ्यर्थियों की काउंसेलिंग हुई थी. बता दें कि 14 दिसंबर तक काउंसेलिंग की जानी है. 13 को बीपीएससी की परीक्षा के कारण काउंसेलिंग नहीं की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन