सरैया. प्रखंड के नरगी जीवनाथ पंचायत में रविवार को पैक्स कार्यकारिणी की साधारण बैठक हुई. चार बार बैठक से अनुपस्थित रहे निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष के स्थान पर कार्यकारी पैक्स अध्यक्ष का चुनाव किया गया. इसमें पैक्स सदस्य उपेंद्र सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया. बताया गया कि पैक्स कार्यकारिणी की बैठक 12 व 15 दिसंबर और पांच व 20 जनवरी को बैठक बुलायी गयी थी. चारों बैठक में पैक्स अध्यक्ष दिनेश अनुपस्थित थे. अध्यक्षता विश्वनाथ सिंह शांतिवादी ने की. मौके पर मुखिया अवधेश कुमार, सरपंच नागेंद्र सिंह,विक्रम मांझी, मनोज कुमार, सरोज देवी, सोना देवी, देव शरण साह, राम प्रवेश सहनी, भरत सिंह, विनोद सिंह, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे.
BREAKING NEWS
Advertisement
उपेंद्र सिंह नरगी जीवनाथ के कार्यकारी पैक्स अध्यक्ष बने
सरैया. प्रखंड के नरगी जीवनाथ पंचायत में रविवार को पैक्स कार्यकारिणी की साधारण बैठक हुई. चार बार बैठक से अनुपस्थित रहे निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष के स्थान पर कार्यकारी पैक्स अध्यक्ष का चुनाव किया गया. इसमें पैक्स सदस्य उपेंद्र सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया. बताया गया कि पैक्स कार्यकारिणी की बैठक 12 व 15 […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement