20 नवंबर से तीन दिवसीय 24 कुंडली शक्ति संवर्धन महायज्ञ
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

24 कुंडली शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ हेतु शुक्रवार को गजाधर प्रसाद साहू ट्रस्ट के प्रांगण में यज्ञ समिति की बैठक हुई.
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर. 24 कुंडली शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ हेतु शुक्रवार को गजाधर प्रसाद साहू ट्रस्ट के प्रांगण में यज्ञ समिति की बैठक हुई. यज्ञ का आयोजन 20 नवंबर से 23 नवंबर तक किया जायेगा. यज्ञ शांतिकुंज हरिद्वार की ब्रह्मवादिनी टोली के द्वारा संपादित किया जाएगा. यज्ञ में जो भी लोग भाग लेंगे उनको यज्ञ समिति की तरफ से एक पौधा उपहार स्वरूप दिया जाएगा. यज्ञ का संचालन गायत्री शक्तिपीठ की महिला टोली के द्वारा किया जा रहा है, जिनकी प्रमुख जिला संयोजक सोनी तिवारी हैं. बैठक में जोन समन्वक शशि भूषण ठाकुर, ललितेश्वर प्रसाद सिंह ,मुरली मनोहर सिंह, उपेंद्र महारथी, रामयाद त्रिवेदी, अरुण कुमार शाही, सतीश कुमार, पप्पू सिंह, बबलू तिवारी, कुणाल ओझा, विजय चौधरी, गोलू कुमार, शशि कला देवी, रजनी देवी, वैदेही देवी, प्रेमलता कंठ एवं रश्मि देवी मौजूद थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










